Sunday, October 18, 2026
Home Latest पातड़ां में स्कूटर सवार को बचाते समय अचानक पलटी स्कूल बस, 1...

पातड़ां में स्कूटर सवार को बचाते समय अचानक पलटी स्कूल बस, 1 महिला की मौत, बाल-बाल बचे बच्चे

पातड़ां (द स्टैलर न्यूज़)। पातड़ां के मुख्य मार्ग पर गांव जोगेवाला में एक निजी स्कूल बस के पलटने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मुतक महिला की पहचान शांति देवी उम्र 65 वर्षीय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह गांव ढाबी गुजरों की एक निजी स्कूल बस गांव जोगेवाला में एक स्कूटर सवार को बचाते समय अचानक पलट गई।

Advertisements

जिस कारण शांति की बस के नीचे आने से मौत हो गई। जानकारी मुताबिक स्कूल बस में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे और शिक्षक सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें लगी है। फिलहाल पुलिस ने शांति के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here