Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब द्वारा वेब न्यूज चौनलों और न्यूज पोर्टल के...

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब द्वारा वेब न्यूज चौनलों और न्यूज पोर्टल के नुमायंदों के साथ वर्कशॉप का आयोजन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 के लिए जानकारी के व्यापक और सही प्रसार को यकीनी बनाने के लिए डिजिटल मीडिया समुदाय को चुनाव प्रक्रिया बारे अवगत करवाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा आज वेब न्यूज चैनलों और न्यूज पोर्टल के नुमायंदों के साथ एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख वेब न्यूज चैनलों और वेब पोर्टलों ने इंटरएक्टिव सैशन में हिस्सा लिया। वोटर आऊटरीच पहलकदमियों की पहुँच संबंधी बोलते हुए डॉ. एस करुणा राजू, मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने कहा कि परंपरागत मीडिया के अलावा, डिजिटल माध्यम पर भी ध्यान केन्द्रित किया जायेगा और न्यूज पोर्टल, सोशल मीडिया और बलॉगर्स /वलॉगर्स जैसे प्लेटफॉर्म अहम भूमिका निभाएंगे। इस संदर्भ में, उन्होंने डिजिटल माध्यम का प्रयोग करके वोटरों तक पहुँच बनाने के तरीकों बारे चर्चा की और डिजिटल न्यूज प्लेटफार्मों की विज्ञापन नीतियों बारे भी चर्चा की।

Advertisements

डॉ. राजू ने भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा प्रौद्यौगिकी पर विशेष ध्यान देने, ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों) बारे जागरूकता पैदा करने और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले की गई पहलकदमियों बारे वोटरों को जागरूक करने सम्बन्धी विभिन्न पहलकदमियों बारे जानकारी प्रदान की। उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म वोटरों को चुनावी मशीनरी के साथ जोड़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है जिससे निरंतर चुनाव सम्बन्धी और लोकतंात्रिक शिक्षा प्रदान की जा सके। भागीदारों ने वोटर जागरूकता सम्बन्धी सीईओ कार्यालय, पंजाब के साथ मिलकर काम करने का भरोसा भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here