Saturday, November 7, 2026
Home Crime चोरों ने ग्रीन वैली होशियारपुर में हररिाम गुप्ता के घर को बनाया...

चोरों ने ग्रीन वैली होशियारपुर में हररिाम गुप्ता के घर को बनाया निशाना, बेशकीमती समान चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दसूहा रोड स्थित ग्रीन वैली में चोरों ने एक सेवा मुक्त बैंक अधिकारी हरिराम गुप्ता के घर को अपना निशाना बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य होशियारपुर से कहीं बाहर अन्य शहर में गए हुए थे।आज सुबह उन्होंने घर आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे तथा अंदर से कीमती सामान गायब था।परिवार के सदस्य कपिल गुप्ता ने बताया कि वह पहले कभी भी मकान को खाली नहीं छोड़ के जाते थे लेकिन इस बार केवल दो रातों  के लिए वह अपने परिजनों के घर गए थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने रात में एक अन्य घर में भी दस्तक देने की कोशिश की लेकिन वहां पर एक व्यक्ति ने चोरों के एक साथी के साय को देखकर शोर मचा दिया।

Advertisements

जिस पर उसने हमला करके उसे घायल कर दिया।बाद में मोहल्ले वालों ने इकट्ठे होकर चोर की काफी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिल। रात तीन बजे के करीब वह अपने-अपने घर वापस आ गए। लेकिन सुबह होने पता चला कि चोरों ने कपिल गुप्ता के  घर को निशाना बनाया है।ऐसा मालूम पड़ता है कि जब चोर कपिल गुप्ता के घर चोरी कर रहे थे तो उनका एक साथी बाहर पहरा दे रहा था और उसी को एक घर के सदस्य ने देखकर शोर मचाया था।ऐसे में वह व्यक्ति तो भाग गया लेकिन चोर चोरी करने में सफल हो गए।बताया जाता है कि चोर घर का बेशकीमती  सामान लेकर फरार हुए है। चोरों द्वारा की गई लूट का अनुमान लगाया जा रहा है।इस संबंध में थाना मॉडल टाउन पुलिस को सूचित कर दिया गया है तथा आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here