राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी से राममयी हुई संतों की नगरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से महंत रमिंदर दास जी के आशीर्वाद एवं प्रधान शिव सूद की अगुवाई में करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला के मंचन में भगवान श्री राम द्वारा शिव धनुड़ तोडऩा लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर भगवान श्री राम व लक्ष्मण अपने गुरु जी के साथ जनक नगरी में पहुंचते हैं तो राजा जनक द्वारा ली गई प्रतिज्ञा अनुसार कि जो भी शिव धनुष तोड़ेगा उसके साथ माता सीता का विवाह होगा लीला दिखाई गई। इस मौके पर बड़े-बड़े राजाओं ने जोर लगाया, लेकिन धनुष को उठाना तो दूर उसे कोई हिला भी न पाया। इस पर जब भगवान श्री राम ने भगवान शिव को प्रणाम करके धनुष उठाया तो उन्होंने उसे इस प्रकार उठा लिया जैसे कोई बच्चा धनुष को उठा लेते है। इस पर हुई भयंकर गर्जना से महर्षि विश्वामित्र जी को आभास हो गया कि किसी ने उनके आराध्य देव भगवान शिव का धनुष उठा लिया है। इस पर उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से देखा और वह राजा जनक के दरबार में आ गए। इस दौरान उनके क्रोध को देखकर वहां मौजूद सभी राजे सहम उठे और उन्हें प्रणाम करने के लिए एक के बाद एक उनके समीप जाने लगे।

Advertisements

लेकिन भगवान राम बिना डऱे वहां खड़े रहे और उन्हें विन्रता से भगवान परशुराम जी को प्रणाम किया। भगवान राम के साथ बात करने उपरांत उनका क्रोध शांत हुआ और उन्होंने भगवान श्री राम में भगवान विष्णु के दर्शन किए और आशीर्वाद देकर चले गए। यह दृश्य देखकर सभी भावविभोर हो गए और भगवान श्री राम की जयघोष करने लगे। भगवान राम द्वारा धनुष तोडऩे उपरांत श्री राम एवं माता सीता का विवाह पक्का होता है और भगवान राम बारात लेकर जनक पुरी के लिए जाते हैं। इस उपलक्ष्य में भगवान श्री राम बारात की शोभायात्रा का आयोजन बहुत ही धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक किया गया। शोभायात्रा श्री सनातन धर्म स्कूल कनक मंडी से प्रारंभ हुई और शहर के अलग-अलग बाजारों से होती हुई श्री शक्ति मंदिर नई आबादी पहुंचकर विश्रामित हुई। शोभायात्रा का स्थान-स्थान पर शहर निवासियों ने भव्य स्वागत किया और लंगर लगाए थे।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मेयर सुरिंदर कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान डा. कुलदीप नंदा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला भाजपा प्रधान निपुण शर्मा, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज ब्रह्मशंकर जिम्पा, प्रदेश ट्रेड विंग संयुक्त सचिव संदीप सैनी, पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, पंडित ओंकार नाथ शर्मा, साहिल सांपला, पार्षद सुरिंदर भट्टी, विजय पठानिया के अलावा कमेटी के प्रधान शिव सूद, चेेयरमैन गोपी चंद कपूर, संरक्षक आर.पी. धीर, महासचिव प्रदीप हांडा, डा. बिंदुसार शुक्ला, कैशियर संजीव ऐरी, राकेश सूरी, तरसेम मोदगिल, मीडिया प्रभारी कमल वर्मा, सहमीडिया प्रभारी रजिंदर मोदगिल, अश्विनी गैंद, अश्विनी छोटा, शम्मी वालिया, शिव जैन, हरीश आनंद, सुभाष गुप्ता, मनोहर लाल जैरथ, अरुण गुप्ता, विपन वालिया, पवन शर्मा, अजय जैन, नरोत्तम शर्मा, अशोक सोढी, कुनाल चथरथ, शुभाकर भारद्वाज, सुनील पडियाल, मनि गोगिया, राकेश डोगरा, दविंदर नाथ बिंदा, दीपक शारदा, नंबरदार रघुवीर बंटी, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, विनोद कपूर, मास्टर मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, रमन डोगरा, अश्विनी शर्मा, कपिल हांडा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here