नवरात्रि के उपलक्ष में मां छिन्नमस्तिका देवी मंदिर अजित नगर करवाए गए 108 दुर्गा स्तुति के पाठ

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: कुमार गौरव। नवरात्र के पांचवे दिन मां छिन्नमस्तिका देवी मंदिर अजित नगर की ओर से 108 श्री दुर्गा स्तुति पाठों का आयोजन किया गया।पूजा अर्चना के साथ भक्तजनों ने श्री दुर्गा स्तुति के पाठ किये।भजन मंडली ने मां भगवती की महिमा करते हुए मनमोहक भेंटे भक्तां नू आसरा जोता वाली दा,तेरे बिन रह नहीं सकदा मां,शेरा वाली दे द्वारे लगन जयकारे की धार्मिक भेंटों पर झूमते हुए भक्तजनों ने मां भगवती जी के चरणों में माथा टेका।इस दौरान हर उम्र के व्यक्ति ने हाथ जोड़कर महामाई के चरणों में सुख,शांति और स्मृद्धि की प्रार्थना की।

Advertisements

समारोह में मंदिर की संचालिका मां वीना शर्मा ने कहा कि एक साल में चार नवरात्रि होती है,जिनमें से एक चैत्र नवरात्रि व दूसरी शारदीय नवरात्रि हैं,वहीं इनके अलावा दो गुप्त नवरात्रियां भी होती है।सनातन धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व होता है।इन नौ दिनों में देवी मां की पूजा से कई तरह के विशिष्ट कार्य पूरे होने की बात भी कही जाती है। मां वीना शर्मा के अनुसार सनातन धर्म में देवी शक्ति का प्रतीक मानी गई हैं।अत:किसी भी कार्य को करने के लिए शक्ति की आवश्यकता होती ही है,ऐसे में देवी मां का आह्वान किया जाता है। मां वीना शर्मा ने कहा कि इस साल यानि 2021 में शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं।मां वीना शर्मा के अनुसार नवरात्रि में दुर्गा स्तुति का पाठ करना विशेष फलदायी होता है।इसमें लिखे मंत्र न केवल आपकी विभिन्न रोगों से रक्षा करते हैं,बल्कि दुर्गा स्तुति का यह पाठ आपके लिए विशेष फलदायी भी सिद्ध होता है।इसके अलावा भी सालभर भक्तजन स्तुति का पाठ कर देवी मां को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here