Tuesday, October 27, 2026
Home International पाकिस्तान फिर फंसा: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने लोन देने से किया इंकार

पाकिस्तान फिर फंसा: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने लोन देने से किया इंकार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कंगाली की स्थिति में पहुंच चुके पाकिस्तान की स्थिति और खराब होने वाली है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को और लोन देने से इंकार करते हुए उसे दी जाने वाली 1 अरब डॉलर की किश्त भी रोक दी है। इमरान सरकार को आईएमएफ के साथ 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के एक्सटेंडेंट फंड फैसिलिटी के तहत एक समझौते पर बातचीत चल रही थी, जिसके तहत अगली किश्त के रूप में उसे एक अरब डॉलर दिया जाना था। लेकिन बातचीत के ताजा दौर में आपसी सहमति नहीं बन पाई और आईएमएफ ने पाकिस्तान को एक अरब डॉलर की किश्त जारी करने से इंकार कर दिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here