पति बन रहा था अवैध संबंधों में रोड़ा, आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर करवाया कत्ल

इंदौर (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश के इंदौर में कत्ल का मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटा दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी, उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को बेरहमी से मार डाला। पुलिस के मुताबिक मृतक आकाश मिडकिया, इंदौर के एक कॉल सेंटर में काम करता था। वहीं उसकी पत्नी वर्तिका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती थी, जिसके अपने सहकर्मी मनीष शर्मा के साथ अवैध संबंध थे। वर्तिका और मनीष के अवैध रिश्तों की जानकारी जब पति आकाश को हुई तो वह काफी नाराज हो गया था। पति ने जब बीबी को मनीष से दूर रहने को कहा को तो इससे भडक़ी पत्नी ने उसे मार देने का फैसला किया। 13 अक्तूबर को हुए कत्ल के इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पति के कत्ल के लिए वर्तिका और उसके प्रेमी मनीष ने जितेंद्र वर्मा, अर्जुन मंडलोई और अंकित पवार को भी साजिश में शामिल कर लिया। जब आकाश, पत्नी वर्तिका को एलआईजी स्क्वायर पर छोडक़र लौट रहा था तो तभी उन्हें अर्जुन और अंकित ने उसे रोकने के बाद चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद उन्होंने आकाश को चाकू से गोद डाला था। इसके साथ ही पुलिस ने आगे बताया कि आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए अपनी सिर और दाढ़ी दोनों को मुड़वा ली थी। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने घटना स्थल से लेकर 90 किलोमीटर के दायरे में लगे करीब 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसके बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here