
होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। चैंचल निवासी गांव भूलपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी तथा अन्य व्यक्ति से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चैंचल पुत्र जीत लाल निवासी भूलपुर के रूप में हुई है। टांडा पुलिस ने मृतक के भाई सरवन के ब्यान के आधार पर उसकी भाभी बख्शो और सतपाल सत्ती पुत्र शिव लाल निवासी भूलपुर के खिलाफ मरने के लिए मज़बूर करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए अपने ब्यान में सरवन ने बताया कि उसके भाई चैंचल की पत्नी बख्शो को उक्त आरोपी कुछ दिन पहले कही भगा कर ले गया था। जिसके चलते उसके भाई ने सत्ती और बख्शो से दु:खी होकर कोई जहरीली दवाई निगल ली। उसे टांडा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर रैफर किया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। टांडा पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।












