Friday, October 23, 2026
Home Entertainment प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए सहारा बना ‘बेवफा चाय वाला’,...

प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए सहारा बना ‘बेवफा चाय वाला’, प्रेमी जोड़े को यहां नहीं मिलती छूट

पटना (द स्टैलर न्यूज़)। राजधानी पटना के बोरिंग कैनाल रोड में चाय की एक अनोखी दुकान खुली है, जिसे 2 दोस्त चला रहे हैं। इस पर मोटे-मोटे अक्षरों में लिखा है ‘बेवफा चाय वाला’, जो प्यार में धोखा खाए लोगों को खास छूट दे रहा है तो वहीं प्रेमी जोड़े से चाय के लिए आम लोगों से ज्यादा कीमत लेता है। इस अनोखी चाय दुकान पर हमेशा ग्राहकों की भीड़ जुटी रहती है और लोग कुल्हड़ वाली चाय की चुस्की लेना नहीं भूलते। चाय दुकानदार सिंगल लोगों को 10 रुपए में चाय देता है तो प्रेमी जोड़े के साथ आए लोगों को 15 रुपए कीमत देनी पड़ती है। 2 दोस्त संदीप और अंकित ने मिलकर इस दुकान को खोला है और इस दुकान से दोनों की काफी अच्छी आमदनी भी हो रही है। दोनों ने दुकान का नाम बेवफा चायवाला इसीलिए रखा क्योंकि ये दोनों खुद प्यार में धोखा खाये हैं। दूर-दूर से जहां प्रेमी जोड़े यहां चाय की चुस्की लेने पहुंच रहे हैं वहीं स्कूल, कॉलेज के छात्रों से लेकर नौकरी पेशे वाले लोग भी रोजाना ग्राहक बन गए हैं। यह चाय वाला स्टाल डिजिटल इंडिया को भी बढ़ावा दे रहा है, चाय की चुस्कियां लेने के बाद यहां ऑनलाइन भी पेमैंट की जा सकती है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here