21 हजार में बिकी ‘चन्नी वाली बकरी’, खरीददार गिरफ्तार

चमकौर साहिब (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब विधानसभा में चुनाव से पहले एक बकरी खूब चर्चा में रही थी। इसका चर्चा में आने का एक ही कारण था कि उस बकरी का दूध तत्कालीन मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने निकाला था। इस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री चन्नी ने बकरी के मालिक पाला खान को 4 हजार रुपए शगुन भी दिया था। इसके बाद यह बकरी ‘चन्नी वाली बकरी’ के नाम से मशहुर हुई थी। अब एक शख्स ने इस बकरी को 21 हजार में खरीदा है। हालांकि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने बकरी खरीदने वाले व्यक्ति को किसी दूसरे मामले में गिरफ्तार किया है।

Advertisements

बकरी के मालिक पाला खान ने बताया कि कुछ लोग चमकौर साहिब से बकरी लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि इस बकरी का दूध चरणजीत चन्नी ने निकाला है। वह लोगों को फ्री में इसका दूध देना चाहते हैं। इस वजह से उसने बकरी बेच दी। पाला खान ने कहा कि उसने लोगों से 50 हजार रुपए मांगे थे लेकिन उन्होंने कहा कि सिर्फ कीमत देंगे। जिसके बाद 21 हजार में सौदा तय हो गया।
बकरी खरीदने वाले परमजीत सिंह ने कहा कि चरणजीत चन्नी ने बकरी का दूध निकाला था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। जिससे वह काफी दुखी था। परमजीत ने कहा कि राज्य में इतना विकास करवाने के बावजूद चन्नी के प्रति ऐसा बर्ताव देख उनका मन दुखी हुआ। जिस वजह से वह बकरी को खरीद लाया। परमजीत खरड़ में सेहत विभाग की एंबुलेंस चलाता है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि परमजीत का अपने भाई के साथ झगड़ा है। इस वजह से धारा 107/151 के तहत कार्रवाई की गई है। आज रविवार होने की वजह से उसकी जमानत नहीं हो सकी। उसकी एसडीएम के आगे पेशी कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here