पार्टी की महिला कार्यकर्ता का शारीरिक शोषण करने वाला कांग्रेसी विधायक का बेटा गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

इंदौर (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के चर्चित रेप केस में आरोपी करण मोरवाल को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट लेकर पहुंची है। वह पिछले 6 महीने से पुलिस को नजरों से फरार चल रहा था। इतना ही नहीं पुलिस ने उसकी सूचना देने पर इऩाम की घोषणा भी कर रखी थी।

Advertisements

आरोपी करण एमपी के बडऩगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा है। दरअसल, कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने विधायक के बेटे करण पर रेप का आरोप लगाया था। शिकायत में उसने कहा था कि करण ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। कई दिनों तक वह शादी का बोलता रहा, लेकिन आखिर में वह मुकर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here