चन्नी सरकार बचाने के लिए भ्रष्ट मंत्रियों पर कारवाई नहीं कर रहे हैं: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद  के द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी गंभीर संकट से गुजर रही है. कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद कांग्रेस दो फाड़ हो चुकी है, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई  पार्टी की आज घोषणा कर दी है। कई पूर्व मंत्रियों  जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते कैबिनेट से बाहर कर दिया था व कुछ उनके नजदीकी विधायक कैप्टन के सम्पर्क में है व उसकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, ऐसी आशंका के चलते ही कुछ दिन पहले चन्नी ने होशियारपुर आकर पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के निवास स्थान पर भी पहुंच कर बगाबत  रोकने की कोशिश की थी।  

Advertisements

उल्लेखनीय है कि अरोड़ा पर जेसी टी इलेक्ट्रॉनिक घोटाले  में 400 करोड रुपए व आनंद लैम्प घोटाले में 600  करोड़ के घपले के आरोप हैं तथा उसके साथ ही उद्योग विभाग में और भी बहुत धाधलिओं  के कारण कटघरे में घिरे हैं। हाल ही में उद्योगपतियों की एक बैठक  के दौरान चन्नी ने  उद्योगों को आकर्षित करने के लिए सभी अफसरों तथा राजनीतिज्ञों को भ्रष्टाचार रोकने के लिए कड़ी चेतावनी दी है। अनुसूचित जाति छात्रों के वजीफा घोटाले के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर 80 करोड़ घोटाले का केस दर्ज होने के बारे में चर्चा चल रही है, परंतु उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की धाधलिओं के बारे में चन्नी की चुपी साफ  बता रही है कि  वह  सिर्फ अपनी सरकार बचाने के लिए विधायक सुंदर शाम अरोड़ा के बगावती कदमों को रोक कर भ्रष्टाचार से समझौता कर रहे हैं। सूद  ने प्रश्न किया कि अगर अरोड़ा भ्रष्ट नहीं थे तो उन्हें मंत्रिमंडल से क्यों निकाला गया तथा अब उद्योग विभाग के घोटालों के खिलाफ विजिलेंस की एफ.आई.आर दर्ज क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि यह सभी बातें सिद्ध करती हैं कि कांग्रेस कुर्सी के लिए किस हद तक जा सकती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here