
जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में अंशाति फैलाने के लिए पाक की ओर से आतंकियों को भारतीय जमीं पर भेजा रहा है आतंकियों की मंसूबों को भारतीय सेना के जांबाज जवान नाकाम तो कर रहे हैं, लेकिन अफसोस यह भी है कि ड्यूटी पर तैनात जवानों को आतंकी निशाना बना कर नुकसान कर रहे हैं। राजौरी-पुंछ की आवाम ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाकर खात्मे की मांग की है।

आतंकी घटना जिला राजौरी के अंतर्गत नौशहरा के भारत-पाक नियत्रंण सीमा ( एलओसी) के साथ सटे कलाल सेक्टर से सामने आई है। छिपे आतंकियों ने गश्ती दल ( पेट्रोलिंग पार्टी) पर गोला दाग दिया। जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके बाद सेना के जवानों ने इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक कोई भी आतंकवादी नहीं पकड़ा गया है। घटना की सूचना मिलते ही सेना के बाकी जवान भी मौके पर पहुंचे और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने सेना के जवानों द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान यह धमाका किया है।
आपको बता दें कि इससे पहले पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई । सुरक्षा बलों ने लश्कर के टॉप कमांडर को घेर लिया। कश्मीर के आईजी विजय कुमार के अनुसार, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पंपोर में मुठभेड़ चली। मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर उमर मुश्ताक घिर गया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट तैयार की है। इसमें उमर मुश्ताक भी एक है। उमर श्रीनगर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहा है। बीते कई दिनों से सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 11 आतंकियों को ढेर करने में सफलता प्राप्त की है। लेकिन अफसोस इसबात का भी है कि हमने भी जांबाज जवान खोए हैं। राजौरी पुंछ व प्रदेश की आवाम ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खात्मे की कड़ी मांग की है।












