Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh राज्य में 01 नवंबर को 744742.95 मीट्रिक टन धान की हुई ख़रीद:...

राज्य में 01 नवंबर को 744742.95 मीट्रिक टन धान की हुई ख़रीद: आशु

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य में आज धान की खरीद के 01 नवंबर, 2021 को सरकारी एजेंसियों की तरफ से 742994.95 मीट्रिक टन धान की ख़रीद की गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने बताया कि राज्य की सरकारी एजेंसियों की तरफ से अब तक 12252670.023 मीट्रिक टन धान की फ़सल और 51157 मीट्रिक टन मिलरज़ की तरफ से खरीदा गया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि राज्य की मंडियों में अब तक कुल 12542538.07 मीट्रिक टन धान की आमद हुई जिसमें से 12303827.07 मीट्रिक टन धान की फ़सल खरीदी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से किसानों के 19564.43 करोड़ की राशि क्लियर कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here