Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और पार्टी के लिए काम करता रहूंगा:...

कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और पार्टी के लिए काम करता रहूंगा: पार्षद मोहित सैनी


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी ने मुझे टिकट दिया और जनता ने पार्षद के रुप में नगर निगम में पहुंचाकर उनकी सेवा का जो मौका प्रदान किया है उसके लिए मैं पार्टी और जनता दोनों का आभारी हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। कभी कभार किन्हीं बातों को लेकर मनमुटाव जरुर हो जाता है, लेकिन मतभेद किसी के साथ नहीं है। यह बात वार्ड नंबर 32 के पार्षद मोहित सैनी गप्पा ने मेयर सुरिंदर कुमार एवं नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा के साथ वार्ड की समस्याओं पर चर्चा दौरान कही।

Advertisements

मोहित सैनी ने कहा कि गत दिवस सडक़ के उद्घाटन को लेकर उन्हें आमंत्रित न किए जाने का उन्हें दुख पुहंचा था लेकिन मेयर सुरिंदर कुमार ने खुद उनसे भेंट करके भविष्य में ऐसा न होने की बात करते हुए इस पर खेद प्रकट किया था। मोहित ने कहा कि वह नगर निगम द्वारा उनके वार्ड की समस्याओं को हल करवाया जा रहा है तथा मेयर ने यह भरोसा दिया है कि वार्ड के जो भी शेष कार्य होंगे उन्हें भी जल्द करवाया जाएगा। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी द्वारा बनता मान सम्मान दिया जाता है तथा किन्हीं कारणों से अगर कभी कभार कोई कमी रह भी जाए तो उसे दिल पर नहीं लेना चाहिए।

क्योंकि हम सभी को शहर की भलाई एवं जनता की समस्याओं को दूर करने को पहल देनी चाहिए। उन्होंने समस्त कांग्रेसी पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी मतभेद भूलकर पार्टी की मजबूती एवं शहर की भलाई के लिए काम करें ताकि पंजाब में पुन: कांग्रेस सरकार बनाकर प्रदेश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here