पोलिंग बूथों पर वोटर सूचियों की सरसरी सुधार से सम्बन्धित स्पैशल कैंप 20 और 21 नवंबर को: ज़िला चुनाव अधिकारी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। वोटर सूची की विशेष सरसरी सुधाई के अंतर्गत ज़िले के सभी पोलिंग बूथों पर 20 और 21 नवंबर 2021 को विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इससे सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर -कम -ज़िला चुनाव अधिकारी, जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने बताया कि पंजाब विधान सभा की आगामी मतदान के लिए तैयारियों का काम बडे स्तर पर चल रहा है, जिस के अंतर्गत 01 नवंबर से 30 नवंबर 2021 तक वोटर सूचियों से सम्बन्धित दावे और ऐतराज़ फार्म 6, ए, 7,8,ए में प्राप्त किये जा रहे है।उन्होंने बताया कि तिथि 20.11.2021 दिन शनिवार और तिथि 21.11.2021 दिन रविवार को सभी बी.एल.ओ की तरफ से विशेष वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप लगा कर दावे और एतराज़ प्राप्त किये जाएंगे।

Advertisements

श्री थोरी ने आगे बताया कि इसके इलावा ज़िला प्रशासन की तरफ से 18 -19 साल उम्र वर्ग की अधिक से अधिक वोटें बनाने के लिए 30 नवंबर, 2021 तक ज़िले के कालेजों / यूनिवर्सिटियों /शैक्षिक संस्थानों में विशेष कैंप लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को गुरू नानक नैशनल कालेज (को -एजुकेशन) नकोदर, सैंट सोलजर मैनेजमेंट एंड टैकनॉलॉजी इंसीटीच्यूट कपूरथला रोड, जालंधर, एम.जी.एन कालेज आफ एजुकेशन जालंधर, पैराडाईज़ कालेज आफ एजुकेशन जालंधर, एच.एम.वी.कालज,जालंधर और ए.पी.जे कालेज जालंधर में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी तरह 25 नवंबर को गवर्नमैंट कालेज आफ एजुकेशन, लाडोवाली रोड, जालंधर और गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी,लाडोवाली रोड, जालंधर, 26 नवंबर को खालसा कालेज ला जालंधर, खालसा कालेज,जालंधर, ए.पी.जे.कालज फ़ाईन आर्टस जालंधर, ट्रिंटी कालेज जालंधर, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी रीजनल कैंपस,लद्धेवाली रोड, जालंधर, गवर्नमैंट कालेज आफ एजुकेशन जालंधर, गवर्नमैंट आई.टी.आई.(लड़कियां) लाजपत नगर जालंधर, तिथि 27 नवंबर को लायलपुर खालसा कालेज (लड़के) जालंधर, पोलोटैकनिक कालेज(लड़कियां) लाडोवाली रोड,जालंधर, के.ऐम.वी.कालज जालंधर, मेहर चंद टैकनिकल इंस्टीट्यूट जालंधर, डी.ए.वी.कालेज,जालंधर, डी.ए.वी.इंस्टीच्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टैकनॉलॉजी, जालंधर, दोआबा कालेज जालंधर, मेहर चंद बहु तकनीकी कालेज,जालंधर, तिथि 29 नवंबर को संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी ख्याला, गुरू नानक खालसा कालेज ड्रोली कलाँ, गुरू नानक पोलीटेकनिक कालेज कठार, जनता कालेज भोगपुर, गवर्नमैंट आई.टी.आई. भोगपुर और 30 नवंबर 2021 को जी.जी.ऐस गवर्नमैंट कालेज जंडियाला, इनोसैंट हार्ट कालेज आफ एजुकेशन जालंधर, बनारसी दास आर्य कालेज हकीकत रोड, जालंधर कैंट, लायलपुर खालसा कालेज फार वुमैन जालंधर, सरकारी कालेज शाहकोट और गवर्नमैंट आई.टी.आई. शाहकोट में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जा रहे हैं।

श्री थोरी ने समूह शैक्षिक संस्थाओं के प्रमुखों को आदेश देते हुए  कहा कि कालेजों /यूनिवर्सिटियों /शैक्षिक संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थी विशेष तौर पर 18 -19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत वोट रजिस्ट्रेशन इन कैंपों के दौरान विश्वसनीय बनाई जाये जिससे कोई भी योग्य विद्यार्थी वोट बनने से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भी अपील की वह अपने कालेज में निर्धारित तिथि को विशेष वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप में शामिल होकर फार्म नं. 6 के द्वारा अपनी वोट अप्लाई करे। उन्होंने जिले के सभी बूथ स्तर अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जिले के समूह बूथों पर लगाए जा रहे स्पैशल कैंपों दौरान पोलिंग बूथों पर बैठकर अधिक से अधिक योग्य वोटरों की वोटें बनाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here