
भागलपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट हो गया इस दौरान 12 लोगों की मौत हो गई है। शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बम फटने से चार घर ढह गए। मलबे से अभी भी भी लोगों को निकाला जा रहा है। विस्फोट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं। इस वजह से पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी जांच कर रही है। कुछ ही दिनों पहले इंटैलीजैंस ब्यूरो ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था। घटना पर पीएम मोदी ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की।

विस्फोट से करीब 5 किलोमीटर का इलाका दहल उठा। दस हजार परिवारों ने पूरी रात दहशत में गुजारी। भागलपुर एसएसपी बाबूराम ने कहा कि यहां तीन लोग पटाखा बनाने का काम करते थे। इसी में अचानक विस्फोट होने से आसपास के चार मकान गिरने और मलबे में लोगों के दबने से मौतें हुई है












