Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत 

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत 

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर पठानकोट रेलवे ट्रैक पर मुसाहिब पुर फाटक के करीब वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक युवक  की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस ए एस आई राम दास ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की मुसाहिब पुर के सामने रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई है।

Advertisements

मौके पर पहुंच जाँच करने पर व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार मन्हास (31) पुत्र रघुवीर  सिंह वासी मुसाहिबपुर तहसील मुकेरियां के रूप में हुई है। पारवारिक मेम्बरो के अनुसार मृतक  संजीव कुमार बीटेक की हुई थी नौकरी न मिलने के चलते दिमागी परेशानी में रहता था। रेलवे पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के बाद 174 की कार्यवाही करते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here