कौंसल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर मांगों संबंधी 2 से 12 दिसंबर तक करेंगे भूख हड़ताल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। कौंसल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर होशियारपुर ने स्टेट संगठन के आह्वान पर पीडब्लयुडी बी एंड आर के निर्माण सर्कल कार्यालय में रोष धरना दिया। जिसमें रविंदर सिंह ने संबोधन करते कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जो 6वें पे कमिशन लागू किया गया उसमें इंजीनियर वर्ग के साथ भारी धक्का हुआ है। पिछली सरकार ने जो इंजीनियर वर्ग को पोस्टरचर और अलाउंस दिए थे वह यह 6वें कमिशन में काफी कमी की है और इंजीनियर स्टेटस को कम कर दिया गया है। डिप्लोमा इंजीनियर जिसमें सरकारी और अर्ध-सरकारी विभाग है के जेई., ऐई और पदोन्नति उपमंडल इंजीनियर संघर्ष के रास्ते पर 2 से 12 दिसंबर तक लगातार जिला स्तर पर भूख हड़ताल करेंगे और पक्का मोर्चा मोहाली में 8 फेस नजदीक गुरद्वारा अंब साहिब में लगाया गया है।

Advertisements

इंजी. बलदेव राज ने संबोधन करते कहा कि जब तक हमारा हक हमें नहीं दिए जाता तब तक यह धरने विकास के सभी कार्य बंद करके दिए जाएंगे। इस अवसर पर इंजी. अरविंद सैनी, इंजी. अमनिंदर सैनी, इंजी. वरुण भट्टी, इंजी. शिव शक्ति, इंजी. लाल चंद, इंजी. अशोक कुमार, इंजी. गुरप्रीत सिंह, इंजी. जसपाल सिंह, इंजी. राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here