किसानों की 5 सदस्यीय कमेटी में नाम तय, ये किसान नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक जारी है। बैठक के बीच भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल अंबावता ने बताया कि आंदोलन की आगामी रुपरेखा के लिए पांच सदस्यीय कमेटी तैयार की गई है। किसान नेता ने बताया कि कमेटी के लिए राकेश टिकैत, बलबीर राजेवाल, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, शिवकुमार कक्का और जोगेन्द्र सिंह उगराहां के नाम तय किए गए हैं। जब तक किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisements

किसान नेता रणजीत सिंह राजो ने कहा कि किसान अब घर तो जाना चाहते हैं, लेकिन कब जाना है और कैसे जाना है, यह मोर्चा तय करेगा। उन्होंने कहा कि तीन कानून वापस हो गए हैं, लेकिन एमएसपी की गारंटी समेत 6 मुद्दे अभी बाकी हैं। अहम बात यह है कि हरियाणा सरकार के साथ किसानों की बैठक में सरकार ने मुआवजा देने से इनकार कर दिया है। जब सरकार ने 15 दिन पहले किसानों से माफी मांगकर कानून वापस ले लिए हैं तो अब बाकी मांगें क्यों नहीं मानी जा रही। उन्होंने कहा कि सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आज मोर्चा बड़ा निर्णय लेगा। वहीं बैठक से पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यहां से नहीं जा रहे हैं। हरियाणा के किसानों पर सबसे अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें छोडक़र कैसे जा सकते हैं। खींचातानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों में कोई खींचतान नहीं है। कुछ मीडिया ग्रुप जानबूझकर किसानों में खींचतान दिखा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा एक था, एक है और एक ही रहेगा। यहां से इक_ा संयुक्त किसान मोर्चा ही वापस जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here