पंजाब रोडवेज के समूह संगठनों की तरफ से पनबस कर्मियों के संघर्ष का समर्थन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब रोडवेज में कार्य कर रही समूह वर्कर संगठनों में पंजाब रोडवेज इम्पाइज यूनियन (अजाद), पंजाब गर्वनमैंट ट्रांसपोर्ट वर्कस यूनियन (एटक), पंजाब रोजवेज वर्कज़ यूनियन (इंटक), कंडक्टर यूनियन, पंजाब रोडवेज ट्रैफिक सुपरवाइजर यूनियन, शडयूल कास्ट यूनियन और कर्मचारी दल के समूह पदाधिकारिों के वर्करों द्वारा एक मत होते एक संयुक्त ब्यान जारी पंजाब सरकार द्वारा पंजाब रोडवेज/ पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन और पी.आर.टी.सी. कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा बीते दिनों अपनी हकी मांगों के लिए जो दो घंटे का बस स्टैंड बंद करके सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया गया था, संबंधी पंजाब सरकार द्वारा इन कर्मियों खिलाफ पूरे प्रदेश में अलग-अलग थानों में पर्चे/केस दर्ज करने की जोरदार शब्दों में निंदा की है।

Advertisements

समूह यूनियनों के नेताओं ने कहा कि अपनी हकी मांगों के लिए संघर्ष करके आवाज उठाना संवैधानिक हक है, परंतु सरकार द्वारा हकों के लिए लड़ते इन कर्मियों खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना सरासर लोकतंत्र की हत्या है जोकि बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। समहू नेताओं ने उक्त ट्रांसपोर्ट कर्मियों के संघर्ष की हमायत करते सरकार से मांग की कि इन कर्मियों खिलाफ दर्ज केस तुरंत रद्दे किए जाए और इनकी जायज मांगों को जल्द माना जाए। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह मल्ली, महिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here