अकाली दल के शहरी महासचिव मलकीयत सिंह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल, अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता और नीतियों से प्रभावित होकर जहां आम लोगों का कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है वहीं अन्य दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी कांग्रेस का दामन थामा जा रहा है। जिससे कांग्रेस को और मजबूती मिल रही है। इसी कड़ी के तहत कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर अकाली दल शहरी के महासचिव मलकीयत सिंह मरवाहा ने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ राजिंदर सिंह, रवि सिंह, बलविंदर सिंह, मनदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, रणजीत सिंह, मनिंदर सिंह आदि ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

Advertisements

इस मौके पर कांग्रेस में मलकीयत सिंह व उनके साथियों का स्वागत करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि शहर में विकास कार्यों की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा तथा इसके लिए जितनी भी ग्रांट की जरुरत होगी सरकार से लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से होशियारपुर पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग पहचान रखता है। इसलिए यहां के लोगों होशियारपुर पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग पहचान रखता है तथा यहां के लोग भी बहुत धार्मिक प्रवृति के हैं। इसलिए इसकी सहूलतों का ध्यान रखना सरकार का फर्ज है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कांग्रेस निगम चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी तथा शहर के विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर करवाया जाएगा। इस मौके पर राजिंदर परमार व अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here