Saturday, October 31, 2026
Home Latest कर्नल पृथीपाल सिंह का 100 साल की उम्र में निधन, तीनों सेनाओं...

कर्नल पृथीपाल सिंह का 100 साल की उम्र में निधन, तीनों सेनाओं और दूसरे विश्व युद्ध में भी दिखा चुके हैं शौर्य

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। दूसरे विश्व युद्ध और तीनों सेनाओं में शौर्य दिखाने वाले वेटरन कर्नल पृथीपाल सिंह का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने सेक्टर-25 के श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान वेस्टर्न कमांड के भी सैन्य अफसर मौजूद रहे। उनके बेटे अजयपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता को कोई दिक्कत नहीं थी, रविवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। कर्नल पृथीपाल सिंह ने वर्ष 1942 में रायल इंडियन एयरफोर्स बतौर पायलट ज्वाइन की थी। वह 1943 से 1948 तक नेवी में रहे। साल 1951 में वह सेना की आर्लिटरी रेजिमेंट का हिस्सा बने। उन्होंने भारत-पाक युद्ध में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और नोर्थ ईस्ट में रहते हुए कई साल तक देश की सीमाओं की रक्षा की और साल 1970 में कर्नल के पद रिटायर हुए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here