
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रधान तरनजीत कौर सेठी की तरफ से पंजाब महिला कांग्रेस की नई चुनी प्रधान बलबीर रानी सोढी के होशियारपुर आगमन पर सभी महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समागम में शामिल होने की अपील की है। इस मौके पर तरनजीत कौर सेठी ने कहा कि समागम 9 दिसंबर 2021 को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय माहिलपुर अड्डे होशियारपुर में होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने साथियों सहित पहुंचने की अपील की है।













