Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh अवतार सिंह ने उप मुख्यमंत्री रंधावा की उपस्थिति में पनकोफैड के चेयरमैन...

अवतार सिंह ने उप मुख्यमंत्री रंधावा की उपस्थिति में पनकोफैड के चेयरमैन का पद संभाला

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। अवतार सिंह ने आज उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, शहरी विकास एवं आवास निर्माण मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया की उपस्थिति में पनकोफैड के चेयरमैन का पद संभाला।  उप मुख्यमंत्री स. रंधावा ने नव-नियुक्त चेयरमैन अवतार सिंह को बधाई देते हुए आशा अभिव्यक्त की कि उनके नेतृत्व में यह संस्था सहकारिता विभाग की लोक-हितैषी ख़ासकर किसान समर्थकीय पहल को ज़मीनी स्तर तक लेकर जाएंगे। 

Advertisements

अवतार सिंह ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सौंपी गई जि़म्मेदारी को पूरी लगन, प्रतिबद्धता से निभाएंगे। इस अवसर पर विधायक बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा और दविन्दर सिंह घुबाया भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here