
वॉशिगंटन (द स्टैलर न्यूज़)। डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां बुधवार को एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। प्लेन के ऑपरेटर हेलिडोसा एविएशन ग्रुप के मुताबिक, लास अमेरिका एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।

प्लेन क्रैश होने की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई। 9 लोगों में सात पैसेंजर्स और क्रू के दो मेंबर्स शामिल है। प्लेन में 6 विदेशी नागरिक थे, इसके अलावा, एक डोमिनिकन था। प्लेन डोमिनिकन गणराज्य में ला इसाबेला इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लोरिडा जा रही थी। इसी दौरान इमरजेंसी लैंडिंग हुई. टेकऑफ के ठीक 15 मिनट बाद ही प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।












