Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न काडरों के 12,772 पदों का विज्ञापन जारी

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न काडरों के 12,772 पदों का विज्ञापन जारी

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य भर में मानक शिक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज विभिन्न काडरों के 12,772 पदों का विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों समेत अब तक कुल 20,166 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया अधीन है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने बताया कि आज जारी की गए पदों में विभिन्न विषयों से सम्बन्धित मास्टर काडर की 4185, आर्ट एंड क्राफ्ट की 250, लैक्चरर काडर की विभिन्न विषयों से सम्बन्धित 343 और ई.टी.टी. के 5994 पदों के अलावा प्राईमरी स्कूलों में खेल को बढ़ावा देने के लिए पी.टी.आई. के 2000 पद शामिल हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह भर्ती केवल मेरिट के आधार पर पारदर्शी ढंग से होगी। शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि पिछले साढ़े चार सालों के अरसे के दौरान कुल 14,534 अध्यापकों की भर्ती की गई है, जिससे राज्य सरकार की प्रभावशाली शैक्षिक ढांचा प्रदान करने की प्रतिबद्धता सिद्ध होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here