Sunday, October 4, 2026
Home Crime 2700 गोलियां और 5440 नशीले कैप्सूल सहित बागोवाल कालोनी मुकेरियां का युवक...

2700 गोलियां और 5440 नशीले कैप्सूल सहित बागोवाल कालोनी मुकेरियां का युवक काबू

hoshiarpur-police-CIA-staff-aressted-culprit-with-illegal-medicine.jpg

होशियारपुर/दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा ने नाकाबंदी दौरान एक युवक को 2700 गोलियां और 5440 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है।
एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा इंचार्ज सब इंस्पैक्टर गोबिंदर कुमार ने ने सबइंस्पैक्टर मनमोहन सिंह व पुलिस पार्टी के साथ गांव डुगरी के समीप नाकाबंदी की हुई थी।

Advertisements

इसी दौरान एक युवक जोकि बिना नंबर प्लेट के आ रहा था तथा उसने पीठ पर एक काले रंग का बैग टांगा हुआ था। गोबिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसे रुकने के इशारा किया तथा पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल पीछे को मोडऩे लगा। जिस पर उन्होंने साथी पुलिस कर्मचारी की मदद से काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम रमेश कुमार उर्फ गोरी अरोड़ा पुत्र राज कुमार निवासी बागोवाल कालोनी मुकेरियां बताया। गोविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उससे 2700 गोलियां और 5440 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि रमेश पर पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here