दुखद: बस्सी बाबू खां से सैनिक अमनदीप सिंह का शव बरामद

sainik-amandeep-singh-found-dead-hariana-hoshiarpur-punjab

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर: एक सप्ताह पहले ही एक माह की छुट्टी पर घर आए सैनिक का शव आज 5 सितंबर को गांव बस्सी बाबू खां से बरमद हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार अमनदीप सिंह (34) पुत्र नारायण सिंह निवासी डोगरा कालोनी हरियाना जोकि 4 सितंबर को देर सायं करीब साढे 7 बजे घर से गया था, मगर लौट कर नहीं आया था। उसका शव आज सुबह हरियाना-ढोलवाहा मार्ग पर पड़ते गांव बस्सी बाबू खां मुख्य मार्ग पर पड़ा हुआ मिला।

मृतक फौज में लासनायक के पद पर तैनात था। मृतक अपने पीछे पत्नी जोकि हाउस वाइफ है तथा दो बेटे अशमीत सिंह 3 साल तथा वरेन सिंह 5 साल का छोड़ गया है। मृतक मुख्य रुप से गांव रामटटवाली से संबंधित था तथा पिछले 6 माह से हरियाना की डोगरा कालोनी में रह रहा था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक प्लास भी मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here