Wednesday, October 28, 2026
Home Education लायसं क्लब होशियारपुर ने किया अध्यापकों का सम्मान

लायसं क्लब होशियारपुर ने किया अध्यापकों का सम्मान

lions-club-hoshiarpur-preet-honor-teachers-hoshiarpur-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब होशियारपुर प्रीत की तरफ से अध्यापक दिवस को समर्पित एक समारोह आयोजित किया गया। प्रधान लायन राजिंदर बांसल की अगुवाई में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर क्लब के जोन चेयरमैन रघुवीर सिंह विर्दी तथा वे अध्यापक पहुंचे, जिन्हें सम्मानित किया जाना था।

Advertisements

इस अवसर पर क्लब की तरफ से प्रो. दलजीत सिंह सरकारी कालेज होशियारपुर, प्रो. अंजना खरबंदा डीए.वी. कालेज दसूहा, अश्विनी दत्ता लेक्चरार डाइट होशियारपुर, प्रिं. ललिता अरोड़ा सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी होशियारपुर तथा श्रीमती सपना लेक्चरार सरकारी पालीटेक्निकल कालेज होशियारपुर को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मास्टर अनमोल ने देश भक्ति के गीत से समारोह को देश भक्ति के रंग में रंग दिया तथा साहिल बांसल द्वारा पेश किए गए भांगड़े ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया।

इस अवसर पर सम्मानित किए गए अध्यापकों ने समारोह में पहुंचे गणमान्यों, बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा और लक्ष्य निर्धारण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति का वह तीसरा नेत्र है जिसके माध्यम से व्यक्ति समाज एवं देश को आगे ले जाने में सक्षम होता है। उन्होंने सम्मानित किए जाने पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रधान लायन राजिंदर बांसल, आज्ञापाल सिंह साहनी एवं लायन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि अध्यापक एक शिक्षक होने के नाते समाज एवं देश के लिए एक आइने का भी काम करता है। जो बच्चों एवं युवाओं में वह गुण भरता है जिससे देश तरक्की के नए आयाम छूता है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों का सम्मान एक दिन नहीं बल्कि हर रोज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रुप में मनाना हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

इस मौके पर लायन इंजी. डी.पी. सोनी, सचिव मनोज भल्ला, नीरज सिंगला, संजीव कुमार, मनजीत सिंह, संजीव कुमार, सुरिंदर गुप्ता, रविंदर रवि, विनोद कुमार, एन.के. गुप्ता, तरसेम मोदगिल, कुलवंत सिंह पसरीचा, राज कुमार, कुलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, अमित गुप्ता, एस.के. गोयल, जगदीश अग्रवाल, अनिल सूद, विवेक गुप्ता, राजन गुप्ता, मुकुल गुप्ता, राजेश बांसल, डा. संदीप खरबंदा, सुमन बांसल, रेनू अरोड़ा, मान्य सिंगला एवं लायन परविंदर ग्रोवर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here