Sunday, October 4, 2026
Home Education सुकेश व रीना गुप्ता ने स्पैशल बच्चों के साथ मनाई शादी की...

सुकेश व रीना गुप्ता ने स्पैशल बच्चों के साथ मनाई शादी की वर्षगांठ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जे.एस.एस. आशा किरण स्पैशल स्कूल जहानखेलां में सुकेश गुप्ता और रीना गुप्ता (गुप्ता वस्तु भंडार कमेटी बाजार) ने अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ स्पैशल बच्चों के साथ मनाई।

Advertisements

आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान मलकीत सिंह महेड़ू ने सुकेश गुप्ता और रीना गुप्ता को शादी की वर्षगांठ की मुबारकबाद दी। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा तथा बच्चों को पेस्ट्री और समोसे बांटे अंत में स्कूल के लिए 2100 रूपये की नकद राशि भेंट की। इस अवसर पर श्वेता गुप्ता, साक्षी, मीनाक्षी, हरबंस सिंह, प्रि. शैली शर्मा और स्टाफ तथा विद्यार्थी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here