Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur मथुरा-वृंदावन तक रेल चलाने की मांग उठाने के लिए धार्मिक व सामाजिक...

मथुरा-वृंदावन तक रेल चलाने की मांग उठाने के लिए धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने खन्ना का किया धन्यवाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। शहर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना द्वारा होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रैस को मथुरा-वृंदावन तक बढ़ाने की मांग केन्द्रीय रेल मंत्रालय से समक्ष उठाने के लिए उनका धन्यवाद किया।

Advertisements

श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि होशियारपुर तथा इसके आस पास के क्षेत्रों से संबंधित श्री कृष्ण भक्तों को मथुरा-वृंदावन की यात्रा में पेश आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए श्री खन्ना ने होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रैस को मथुरा-वृंदावन तक बढाने हेतु केन्द्रीय रेल मंत्री श्री पियूष गोयल जी से भेंट कर श्रद्घालुओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था।

शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी, जन सेवा समिति, भारतीय सनातन धर्म महावीर दल, होशियारपुर व्योपार मंडल, होशियारपुर सराफां एसोसिएशन, उदासीन आश्रम दरबार बाबा चरण शाह बहादुरपुर के प्रतिनिधियों ने होशियारपुर दिल्ली-एक्सप्रैस को मधुरा-वृंदावन तक बढ़ाने हेतु श्रद्घालुओं की मांग को केन्द्रीय रेल मंत्रालय के समक्ष जोर शोर से उठाने के लिए उनका धन्यवाद किया।

इस मौके पर विजय अग्रवाल, डा. रमन घई, गोपाल कृष्ण आनंद, भीष्म भाटिया, सुरिंदर आनंद, नरेश कुमार आनंद, नरेन्द्र मोहन, उमेश जैन, गोपी चंद कपूर, राजेश नकड़ा, एस.पी. दीवान, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, अश्विनी ओहरी, डा. पंकज शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here