Tuesday, October 27, 2026
Home Punjab पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा का बजरंग दल ने जलाया होर्डिंग

पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा का बजरंग दल ने जलाया होर्डिंग

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के मुख्य रणनीतिक सलाहकार और मालेरकोटला से कांग्रेस उम्मीदवार व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के धमकी भरे लहजे में आपत्तिजनक बयान से पंजाब में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। अपनी पत्नी के पक्ष में मालेरकोटला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुस्तफा का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह हिंदुओं को धमकी देते नजर आए। इस धमकी के खिलाफ भडक़े बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हेरिटेज सिटी कपूरथला में मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद मुस्तफा मुर्दाबाद के नारे लगाए। सोमवार को बजरंग दल के कार्यकत्र्ताओं ने बजरंग दल प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य संजय शर्मा, जिला प्रभारी राजकुमार अरोड़ा और विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपप्रधान स्वामी प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में मस्जिद चौक में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा का होर्डिंग जलाया।

Advertisements

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बजरंग दल के जिला प्रधान जीवन प्रकाश वालिया ने कहा कि मुस्तफा घर में घुसकर मारने की बात कहते हैं। सभा न होने देने की धमकी देते हैं। कांग्रेस ने पंजाब में हिंदुओं के खिलाफ कैसा वातावरण बना रखा है, इस वीडियो से स्पष्ट हो जाता है। सबको समझ आ जाएगा कि क्यों सिद्धू साहब पाकिस्तान जाकर इमरान खान से गले मिलते हैं। मुस्तफा वोट नहीं, कौम के लिए लडऩे की बात कहते हुए हिंदुओं को चैलेंज करते हैं। यही वो नफरत है, जो दशकों से कांग्रेस में कूट-कूट कर भारी हुई है और इस पार्टी के नेताओं द्वारा समय-समय पर वो नफरत दिखाई जाती है। वालिया ने कहा कि पंजाबियत को सुरक्षित रखना है तो कांग्रेस की छत्रछाया में पनप रहे मोहम्मद मुस्तफा जैसे लोगों को मुख्यधारा से बाहर करना होगा। ये लोग देश के अंदर ही धार्मिक लड़ाई लड़ हिंदुओं को निशाना बना भारत की अखंडता को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। आपत्तिजनक भाषा के साथ ही यहां कोविड-19 के प्रोटोकाल का भी पालन नहीं हो रहा। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्तफा का बयान मुस्लिमों को भडक़ाने वाला है। यह जानबूझकर सौहार्द को भडक़ाने की कोशिश वाली कार्यवाही है। इस तरह हिंदुओं को डराकर वोट लिए जाएंगे। क्या यह कांग्रेस की धर्म निरपेक्षता है? वालिया ने कहा कि यह बर्दाश्त के काबिल नहीं है। हिन्दू धर्म में आस्था होने का ढिंढोरा पीटने वाले नवजोत सिद्धू को इसका जवाब देना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हिंदू भाईचारे के बारे में इस तरह घृणा वाली भाषा का इस्तेमाल करना बर्दाश्त के काबिल नहीं है। यह हिंदुओं और मुस्लिमों को बांटने वाली भाषा है। इस अवसर पर बजरंग दल प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य संजय शर्मा, विजय यादव, सोनू हनीश कुमार, मनीष कुमार, अमनप्रीत छाबड़ा, विजय ग्रोवर, मंगत राम भोला, मंगत राम भोला, मदन लाल, दुर्गेश, विजय यादव, गुरचरण, अशोक कुमार शेखूपुर, राज कुमार, चन्दन शर्मा, महिंदर दास, गट्टू शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here