Friday, October 23, 2026
Home Punjab पटियाला के काली माता मंदिर में हिन्दू धर्म का अपमान राष्ट्र विरोधी...

पटियाला के काली माता मंदिर में हिन्दू धर्म का अपमान राष्ट्र विरोधी तत्वों की करतूत: कालिया

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। पंजाब विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ा है और ऐसे में कई जगह हुए बेअदबी कांड सियासतदानों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन सकते हैं। फिलहाल पटियाला में मंदिर में हुई घटना को लेकर हिन्दू भावनाएं आहत हुई हैं। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया ने कहा कि पंजाब चुनावी मुहाने पर खड़ा है। लेकिन उससे पहले सूबे में जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं,उससे कई सवाल उठ रहे हैं। पहले श्री हरिमंदर साहिब में बेअदबी की कोशिश और फिर युवक की लिंचिंग की घटना सामने आई। इसके ठीक अगले दिन कपूरथला में निशान साहिब की बेअदबी का प्रयास करने वाले को भीड़ ने मार डाला, उसके बाद लुधियाना कोर्ट परिसर में ब्लास्ट, अब पटियाला के काली माता मंदिर में एक युवक द्वारा हिन्दू धर्म का अपमान के बाद सवाल उठ रहा है कि चुनाव से पहले कुछ देश विरोधी ताकतें पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं?

Advertisements

कालिया ने कहा कि महाराजाओं का शहर होने के साथ-साथ काली माता का ऐतिहासिक मंदिर होने के बावजूद मंदिर में इतनी बड़ी घटना होना पटियाला प्रसाशन कि नालायकी का साबुत है। कालिया ने पटियाला के काली माता मंदिर में एक युवक द्वारा हिन्दू धर्म का अपमान को राष्ट्र विरोधी तत्वों की करतूत बताया है। कालिया ने कहा कि पटियाला के काली माता मंदिर में एक युवक द्वारा हिन्दू धर्म का अपमान करना प्रदेश के हालत खऱाब करने की गहरी शाजिश का हिस्सा है।शिव सेना नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है। विधान सभा चुनाव पास होने की वजह से कुछ एंटी नेशनल तत्व ऐसा काम कर रहे हैं। कालिया ने पटियाला प्रसाशन कि चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंदिर कि सुरक्षा पुख्ता न कि गई और दोषी को तुरंत करवाई करते हुए कड़ी सजा न दी गई तो शिव सेना बाल ठाकरे संघर्ष करने को मजबूर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here