विजय सांपला फगवाड़ा से भाजपा के उम्मीदवार, 27 उम्मीदवारों की सूची जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा ने पंजाब के लिए अपने 27 नए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें कई बड़े चेहरों को टिकट दी गई है। बटाला से बाजवा, फगवाड़ा से विजय सांपला, मोगा से हरजोत कमल को और रोपड़ से इकबाल सिंह लालपुरा चुनाव लड़ेंगे।

Advertisements
bjp 27 candidate list
bjp 27candidate list

भोआ से सीमा कुमारी, गुरदासपुर से परमिंदर सिंह गिल, बटाला से फतेह सिंह बाजवा, डेरा बाबा नानक से कुलदीप सिंह कहलाओन, मजीठा से प्रदीप सिंह भुल्लर, अमृतसर पश्चिम से कुमार अमित वाल्मीकि, अटारी से वलविंदर कौर, फगवाड़ा से विजय सांपला, शाहकोट से नरिंदर पाल सिंह चंडी, करतारपुर से सुंिरदर महे, जालंधर कैंट से सरबजीत सिंह मक्कड़, आनंदपुर साहिब से डा.परमिंदर शर्मा, रूपनगर से इकबाल सिंह लालपुरा, चमकौर साहिब से दर्शन सिंह शिवजोत, एस.ए.एस. नगर से संजीव वशिष्ठ, समराला से रंजीत सिंह गहलेवाल, लुधियाना उत्तर से प्रवीण बंसल, मोगा से हरजोत कमल मोगा, गुरु हर सहाय से गुरपरवेज सिंह संधू, बलुआना से वंदना सागवान, लाम्बी से राकेश ढींगरा, मौर से दयाल सिंह सोढी, बरनाला से धीरज कुमार, धुरी से रनदीप सिंह देओल, नाभा से गुरप्रीत सिंह शाहपुर, राजपुरा जगदीश कुमार जग्गा, धनौर से विकास शर्मा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here