
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना से संक्रमित होने के बाद बॉलीवुड की मशहूर सिंगर लता मंगेशकर (उम्र 92 साल) 20 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी सेहत में सुधार का ताजा अपडेट सामने आया है।

लता की देखरेख में लगे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने सिंगर की हेल्थ को पहले से बेहतर बताया है। डॉक्टर प्रतीत ने कहा कि- ‘लता जी की तबियत में अब थोड़ा सुधार है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर से दो दिन से बाहर रखा गया है। अभी भी उनकी निगरानी आईसीयू में की जा रही है।’









