
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बहुरंग कला मंच होशियारपुर द्वारा नुक्कड़ नाटक जागो वोटर जागो का प्रदर्शन किया गया। इस नाटक के लेखक तथा निर्देशक अशोक पुरी हैं। इस नाटक में सूत्रधार की भूमिका महेश कुमार ने तथा दूसरे और तीसरे आदमी का किरदार अमृत लाल तथा विक्रमप्रीत ने शानदार ढंग से निभाया है। इस नाटक के बैकग्राउंड गायक कुलदीप माही का साथ रिद्धम का साथ सुखविंदर राणा ने दिया। इस नाटक में नाटककार ने समूह वोटरों को जगाने के लिए समाज, धर्म तथा राजनीति में कार्यरत लोगों को प्रेरित किया है। इस नाटक में सूत्रधार महेश कुमार ने आज़ादी के इतिहास तथा आदमी के कर्तव्योंो के साथ-साथ अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया।

नाटक में पहले आदमी ने लोगों को किसी के भी अन्धा भगत होने से सावधान करते हुए कहा कि हमें अपने-अपने दिमाग से काम लेना चाहिए । बैकग्राउंउ गायक कुलदीप माही ने नाटककार अशोक पुरी की लाईनें ”गोष्ठियां करिया कर बंदिया” के साथ विचार प्रणाली का समर्थन किया । वर्धमान फैक्टरी के साथ लगती झुग्गियों के बीच यह नाटक करते हुए नाटककार ने आम लोगों को लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।












