
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रेस क्लब हमीरपुर के बहुप्रतीक्षित चुनाव शुक्रवार को प्रेस रूम में संपन्न हुए। एडवोकेट सुशील शर्मा को प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कटोच द्वारा सुशील शर्मा के समर्थन में नाम वापिस लेने के साथ ही सुशील शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश कंवर द्वारा कार्यकारिणी भंग करने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई। दिनेश कंवर को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए चुनाव अधिकारी बनाया गया था।

सुशील शर्मा डीडी न्यूज और डीडी शिमला के लिए हमीरपुर से पत्रकारिता करते हैं। इनकम टैक्स मामलों के वह एक्सपर्ट एडवोकेट माने जाते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता आंदोलन से उनका गहरा नाता है। मृदुभाषी सुशील शर्मा का कहना है कि वह सभी सीनियर पत्रकारों का मार्गदर्शन लेकर प्रेस क्लब हमीरपुर को बुलंदियों पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे।











