
किन्नौर (द स्टैलर न्यूज़)। किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर भावानगर के पास मटर से भरा ट्रक खाई में गिर जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चालक संदीप चौहान पुत्र ओम प्रकाश निवासी नौहराधार जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी मुताबक सुबह लगभग 6:30 बजे एक स्थानीय महिला ने पुलिस थाना भावानगर में ट्रक के गहरी खाई में गिरने की सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, जांच जारी है।












