Thursday, October 15, 2026
Home Himachal राधा स्वामी हॉस्पिटल भोटा को सुचारू रूप से चलाकर मरीजों को राहत...

राधा स्वामी हॉस्पिटल भोटा को सुचारू रूप से चलाकर मरीजों को राहत प्रदान कर मान्यता का परिचय दें सरकार: अर्चना चौहान  

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि सुनने मे आ रहा  है की राधा स्वामी हॉस्पिटल भोटा बन्द हो रहा है, इस अस्पताल में हर मरीज को मुक्त सुविधा जैसे फ्री में पर्ची, दवाई, एक्स-रे, लैब और ओपीडी की सुविधा मिलती है फ्री दवाई, खाना, कपड़े बिस्तर आदि। राधा स्वामी हॉस्पिटल भोटा में रोज 1000 से 1200 मरीजों को फ्री स्वास्थ्य सुविधा मिलती है जो कि लगभग 1000 गांव के तीन लाख लोगों को  स्वास्थ्य सुविधा  का लाभ पिछले 25 सालों से मिल रहा है हिमाचल प्रदेश में एक ही ऐसा अस्पताल है जो की 25 सालों से मुफ्त इलाज करता आ रहा है।

Advertisements

हिमाचल सरकार कुछ टैक्स लगा रही है जिसका कारण यह है कि अस्पताल बंद हो रहा है। सरकार को चाहिए कि जनता के हित में फैसला ले, अगर आप जनता को कुछ दे नहीं सकते तो उसे छीनने का प्रयास भी ना करें. इससे पहले भी वर्तमान सरकार ने हिमकेयर  जैसी योजना को बंद कर रखा है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान में मांग की है कि हिमकेयर योजना और राधा स्वामी हॉस्पिटल भोटा को सुचारू रूप से चला कर मरीजों को राहत प्रदान कर मानवता का परिचय दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here