Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur जि़ला संघर्ष कमेटी के कारण 10 नवम्बर को 29 लाख 85 हज़ार...

जि़ला संघर्ष कमेटी के कारण 10 नवम्बर को 29 लाख 85 हज़ार जमा हुये थे अब ट्यूबवैल लगाने में देरी न की जाये: बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जि़ला संघर्ष कमेटी का प्रतिनिधिमंडल प्रधान कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में पब्लिक हैल्थ विभाग के सुपरडैंट राजिन्दर कुमार से मिला जिसमें पंडित नीरज शर्मा, नवल किशोर कालिया, पालचन्द्र, ब्रिज लाल शामिल हुए। इस अवसर पर कर्मवीर बाली ने कहा कि वार्ड नम्बर 48, लाजवन्ती नगर में जो नगर निगम ने 29 लाख 85 हज़ार रूपए ट्यूबवैल लगाने के लिए रूपए जमा करवाये हैं उन्हें जल्द शुरू किया जाये ताकि वार्ड नम्बर 50, मुहल्ला नीलकंठ में आ रही पानी की समस्या को दूर किया जा सके।

Advertisements

इस अवसर पर सुपरडैंट साहिब ने कहा कि चुनाव होने पर कोड लगा हुआ था अब चुनाव हो चुके हैं तो ट्यूबवैल का काम जल्द शुरू कर दिया जायेगा। कर्मवीर ने कहा कि जि़ला संघर्ष कमेटी के संघर्ष के कारण 10-09-2024 को 29 लाख 85 हज़ार रूपए जमा हुये थे अब ट्यूबवैल लगाने में देरी न की जाये। जनता की समस्या को देखते हुये कार्य जल्द आरंभ किया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here