लेडी डॉक्टर के साथ होटल में दुष्कर्म

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के आर्मी मैडीकल कॉलेज में पोस्टेड लेडी डॉक्टर के साथ होटल में रेप का मामला सामने आया है। करोलबाग थाने की पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी रजनीश शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

Advertisements

दिल्ली पुलिस अधिकारी के मुताबिक 11 फरवरी को करोल बाग थाने की पुलिस को जानकारी दी गई थी। जहां शिकायतकर्ता लेडी डॉक्टर ने बताया कि उसके साथ करोल बाग के होटल में शादी का झांसा देकर रेप किया गया है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की। जांच के दौरान पता चला कि दोनों की मुलाकात चैटिंग एप के जरिए हुई थी। इन दिनों महिला डॉक्टर दिल्ली में प्रैक्टिस कर रही है। पुलिस टैक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंची। जहां उसकी पहचान रजनीश शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को 13 फरवरी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच अभी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here