केजरीवाल को कहा था भईया, यूपी बिहार के लोगों का पंजाब में विशेष योगदान: चन्नी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह ने साफ किया है कि उन्होंने यूपी बिहार के भईयों को पंजाब में राज नहीं करने देंगे शब्द सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए कहे थे। लेकिन विरोधियों ने इसे तोड़मरोड़ कर पेश किया। उन्होंने साफ किया कि केजरीवाल पंजाब में बैकडोर से राज करना चाहता है, जिसे पंजाबी कभी सफल नहीं होने देंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शब्द अपने यूपी और बिहार के भाईयों के लिए प्रयोग नहीं कर सकते। क्योंकि पंजाब की तरक्की में इनका बहुत योगदान है और पंजाब सरकार एवं कांग्रेस पार्टी ने सदैव इनकी भलाई के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें दुख है कि विरोधियों ने उनकी बात को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया ताकि पंजाब का माहौल खराब हो। लेकिन, वे किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देंगे और पंजाब में रहने वाले यूपी बिहार के लोगों को साथ लेकर चलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here