कुएं पर पूजन दौरान स्लैब टूटी, 9 बच्चियों समेत 13 लोगों की मौत

कुशीनगर (द स्टैलर न्यूज) : कुशीनगर (यू.पी.) में बुधवार रात कुएं पर पूजन दौरान हुए हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 9 बच्चियां और चार महिलाएं हैं। हादसे में करीब 30-35 महिलाएं घायल हैं, जो नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाई गई हैं। घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की है।

Advertisements

बता दें कि नौरंगिया स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की हल्दी रस्म का कार्यक्रम था। रात 9.30 बजे के आसपास 50-60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास शादी की हल्दी की रस्म निभाने के लिए पहुंची थीं। कुएं पर स्लैब पड़ी हुई थी, जिसकी हालत थोड़ी जर्जर थी। पूजा के दौरान महिलाएं स्लैब पर चढ़ गईं। इसी दौरान कुछ महिलाएं नाचने भी लगी। इस दौरान स्लैब अचानक टूट गई और उसपर खड़ी महिलाएं और बच्चियां कुएं में गिर गईं और डूबने लगीं। चीख-पुकार मचने के बाद जब तक बाकी गांव वासी पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। कई महिलाएं डूब चुकी थीं। कुआं काफी गहरा था और उसमें 10 फुट तक पानी भरा था। करीब एक घंटे बाद पुलिस और प्रशासन पहुंचा और रैस्कयू ऑप्रेशन चलाया गया और सभी घायलों को कुएं से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here