Saturday, October 31, 2026
Home National भारतीय नौसेना का जहाज ‘सुदर्शिनी’ तीन दिन की बंदरगाह यात्रा के बाद लिस्बन से...

भारतीय नौसेना का जहाज ‘सुदर्शिनी’ तीन दिन की बंदरगाह यात्रा के बाद लिस्बन से रवाना

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय नौसेना के पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस सुदर्शिनी ने 25 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के लिस्बन में तीन दिन की बंदरगाह यात्रा (पोर्ट कॉल) पूरी की, जो उसकी वर्तमान में जारी लोकायन 26 महासागरीय अभियान का हिस्सा थी।

Advertisements

बंदरगाह यात्रा के दौरान, आईएनएस सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने पुर्तगाली नौसेना अकादमी के कमांडेंट रियर एडमिरल मिगुएल बेसा पचेको और पुर्तगाली नौसेना के डिप्टी फ्लीट कमांडर रियर एडमिरल जोआओ पाउलो सिल्वा परेरा से मुलाकात की। इन मुलाकातों से दोनों नौसेनाओं के बीच संस्थागत संबंधों और आपसी समझ को मजबूती मिली। पेशेवर गतिविधियों के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के समुद्री प्रशिक्षुओं ने पुर्तगाली नौसेना अकादमी (एस्कोला नवल) का दौरा किया, जहाँ उन्होंने अपने पुर्तगाली समकक्षों के साथ बातचीत की, ऐतिहासिक परिसर और प्रशिक्षण सुविधाओं का दौरा किया, और समुद्री कौशल तथा लंबी नाव का पाल प्रशिक्षण (‘टॉल-शिप’ सेल) पर अपने विचार साझा किए। बंदरगाह यात्रा के दौरान जहाज पर एक डेक रिसेप्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें पुर्तगाल के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, राजनयिक कोर के सदस्य और भारतीय प्रवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।

आईएनएस सुदर्शिनी की पुर्तगाल के पोंटा डेलगाडा और लिस्बन बंदरगाहों की यात्रा, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री सहयोग और साझेदारी को रेखांकित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here