यूक्रेन पर रूसी हमले का खतरा देखते हुए अमरीका और नाटो देश अलर्ट पर

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यूक्रेन पर रूसी हमले का खतरा देखते हुए अमरीका और नाटो देश अलर्ट पर हैं और इसके साफ संकेत मिलने भी लगे हैं। बाइडेन अमेरिका के सहयोगी देशों के राष्ट्र प्रमुखों से बातचीत करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस बातचीत में रूस से निपटने का फाइनल प्लान डिस्कस किया जा सकता है। त

Advertisements

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गुरुवार रात तमाम काम छोडक़र वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क पहुंचे। यहां उन्होंने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा लिया। जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा- हमें लगता है कि जंग टालने के रास्ते अब भी बंद नहीं हुए हैं। डिप्लोमैटिक कोशिशें जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here