Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur अनिल व चिंटू हंस के कांग्रेस में शामिल होने से वाल्मीकि समाज...

अनिल व चिंटू हंस के कांग्रेस में शामिल होने से वाल्मीकि समाज का वोट बैंक कांग्रेस से जुड़ा, मिली मजबूती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अनिल हंस व चिंटू हंस के भाजपा को छोड़ कांग्रेस में आने से वाल्मीकि समाज के वोट बैंक से कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी। अनिल हंस व चिंतू हंस जोकि 21 साल से भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज होशियारपुर की संस्था को चला रहे है तथा सभी वाल्मीकि मोहल्लों में और विधानसभा शाहपुर के सभी गांवों में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के यूनिट स्थापित किए हुए हैं तथा बड़ी संख्या में लोग इनसे जुड़े हुए हैं।

Advertisements

इस मौके पर अनिल हंस व चिंटू हंस ने कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी द्वारा बहुत ही कम समय में बहुत से कार्य कर दिखाए जिससे वह बहुत प्रभावित हुए हैं तथा वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। अनिल हंस व चिंटू हंस के कांग्रेस में आने से कांग्रेस को जबरदस्त फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह भारी बहुमत से कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here