Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur पुरी कांग्रेस में शामिल, अरोड़ा ने सिरोपा पहनाकर किया स्वागत

पुरी कांग्रेस में शामिल, अरोड़ा ने सिरोपा पहनाकर किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस में शामिल होने वालों का तांता लगा रहा। कांग्रेस पार्टी एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की विकास की नीतियों से प्रभावित होकर जहां बड़ी संख्या में अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा वहीं बड़ी संख्या में युवा भी कांग्रेस का हिस्सा बने। इसी कड़ी के तहत रोहित खुल्लर की प्रेरणा से युवा नेता आदित्य पुरी कांग्रेस में शामिल हुए।

Advertisements

इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में उनके साथियों ने भी कांग्रेस का हाथ थामा। इस दौरान श्री अरोड़ा ने कहा कि युवाओं की बेहतरी के लिए पिछले समय में बहुत सारे कदम उठाए गए हैं तथा भविष्य में भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here