Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur आयुर्वेदिक काढ़ा प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोरोना से बचाने में सहायक सिद्ध...

आयुर्वेदिक काढ़ा प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोरोना से बचाने में सहायक सिद्ध हो रहा है: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना से बचाव तथा लड़ाई से अपने-अपने ढंग से सभी जागरूक लोग व समाज सेवी संस्थाएं अपना सहयोग डाल रही हैं, परंतु वास्तव में इंसान के शरीर के अंदर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से ही कोरोना समेत अन्य बीमारियों का सामना करने में इंसानी शरीर समर्थ होता है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए देसी जड़ी-बूटियों जैसे कि तुलसी,सौंठ,काली मिर्च, दाल चीनी आदि जो कि आमतौर पर घरों में पाई जाती है के साथ काढ़ा बनाकर चाय के स्थान पर पिया जाए तो वह शरीरक क्षमता को बढ़ाता है। इसी बात से प्रभावित होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद तथा उनके परिवार ने कोविड से बचाव हेतु काढ़े के पैकेट बनवा कर बड़े स्तर पर वितरित किये ।

Advertisements

श्री सूद ने लोगों से अपील की कि वह उपरोक्त जड़ी-बूटियों का मिश्रण घर में इक_ा करके चाय के स्थान पर पिए तो कोरोना से लडऩे में भारी सफलता मिलेगी। श्री तीक्ष्ण सूद,श्रीमती राकेश सूद पूर्व पार्षद ने गतदिवस श्री बड़े हनुमान मंदिर में माथा टेकने आये लोगों को काढ़े के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, सुरेश भाटिया, विपन वालियाअश्विनी शर्मा, राकेश सूरी, गुरजीत सिंह,रविकांत,प्रदीप हांडा,कपिल हांडा,मोहित कैंथ, प्रशांत कैंथ, दर्शन लाल, अशोक सोढ़ी आदि भी उपास्थि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here