Thursday, October 22, 2026
Home Himachal फरनेंस हेल्पर के 20 पद भरे जाएंगे, 19 वर्ष से अधिक होनी...

फरनेंस हेल्पर के 20 पद भरे जाएंगे, 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए आयु

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथई की मैसर्ज अग्रवाल स्टील इंडस्ट्रिज प्राईवेट लिमिटेड में फरनेंस हेल्पर के 20 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 21 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल और वैल्डर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी की आयु 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह नौ से तेरह हजार रुपए तक वेतन मिलेगा। उन्हें अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
सुधा सूद ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को उसके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजग़ार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ 21 फरवरी को साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
जिला रोजगार अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से कोरोना महामारी के संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here